नशे ने किया जिंदगी के 7 साल बर्बाद, भगवान से मांगते थे मौत की दुआ अब अपने सॉन्ग्स से मचा रहे हैं धमाल।

सिंगर और रैपर हनी सिंह जो यो यो हनी सिंह के नाम से फेमस हैं, इन्हें आज कौन नहीं जानता है। लगभग एक दशक से भी अधिक समय से इनके गाने हर शादी फंशन व क्लब व कई अन्य पार्टीयों में बज रहे हैं। लोग उनके गाने के इतने दीवाने हैं कि हनी सिंह के 7 साल तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद भी लोगों ने, उन्हें भुला नहीं। और आज 7 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैक होने के बाद इनके नए गानों ने इन्हें और शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

तो चलिए आज के इस लेख में हनी सिंह के ऐसी अनसुनी बातों को बताते हैं, जिन्हें शायद आज भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। अपने समय में शिखर पर पहुंचने के बाद कैसे नशे ने किया जिंदगी के 7 साल बर्बाद? और ऐसी कौन सी परिस्थितियां आ गई थी जिनकी वजह से भगवान से मांगते थे मौत की दुआ? और कमबैक होने के बाद आज कैसे अपने सॉन्ग्स से मचा रहे धमाल इन सभी को विस्तार से बताते हैं।

हनी सिंह – फर्श से अर्श तक का सफर

“मैने जीवन के 24 साल ऐसे घर में बिताए, जहां एक खिड़की भी नहीं थी। फिर भी मैं सपने देखता था।” – Yo Yo Honey Singh

हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। ये इंडिया के फेमस सिंगर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। हनी सिंह बताते हैं कि जब मैं इस म्यूजिक इंडस्ट्री में नहीं आया था। तब मैं एक ऐसे घर में रहा करता था जहां एक खिड़की भी नहीं थी और फिर भी मैं सपने देखता था “की जिंदगी में इतना सफल हो जाऊं कि मुझे कभी अपनी गरीबी को पीछे मुड़ कर ना देखना पड़े।” और इनका यह सपना पूरा भी हुआ। जब इन्होंने 2011 में अपना पहला सोलो सॉन्ग ‘Brown Rang’ को रिलीज किया।

इसी गाने की बदौलत इन्हें पहली बार गूगल की तरफ से अमेरिका जाने का मौका मिला। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड के लिए बैक-टू-बैक कई गाने दिए जो सुपरहिट रहे। फिर भी अपने करियर के पीक पर सब कुछ छोड़-छाड़ कर एक कमरे में सिमट गए। न किसी से बात-चित न किसी से मिलना जुलना था। स्थिति ऐसी आ गई थी कि वे भगवान से अपनी मौत की दुआ मांग रहे थे।

लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था, एक बार फिर से इनका कमबैक होता है। आज इनके गाने फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। हालांकि हनी सिंह के गाने सुपरहिट होने के साथ-साथ कई बार विवादों में भी उलझे रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई Maniac सॉन्ग जो काफी सुपरहिट हुई लेकिन यह गाना अब भी विवादों में है।

बचपन की घटना से बन गए नास्तिक

हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को हुआ था। चूंकि इनका असली नाम हिरदेश सिंह है। लेकिन बचपन में इनकी मां इन्हें प्यार से “हनी” कह कर बुलाती थी। आगे चल कर ये “हनी सिंह” के नाम से फेमस हो गए। म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने अपने नाम के आगे “यो यो” लगाना शुरू कर दिया। इसे हनी सिंह ने अपने अमेरिकी-अफ्रीकी दोस्तों के साथ स्लैंग में सिखा था और तब से यो यो हनी सिंह के नाम से फेमस हो गए।

सिंगर का फैमिली लाहौरी पंजाबी है। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद इनके दादा जी भारत आ गए थे। इस तरह इनका पूरा बचपन दिल्ली के करमपुरा में ही बीता। हनी की मां भूपिंदर कौर शुरू से हीं काफी स्प्रिचुअल थीं। जिसके वजह से इनके घर में भजन-कीर्तन भी होते रहते थे। इसका ही असर हनी सिंग के ऊपर भी था। वे स्कूल में पढ़ाई के अलावा तबला भी बजाते थे। चूंकि हनी सिख फैमिली से थे इसीलिए ये सिर पर केश भी रखते थे। लेकिन 13 साल की उम्र में कुछ ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से इन्होंने अपने केश कटवा दी।

See also  Neeraj Chopra Net Worth: शादी के बंधन में बंधे गोल्डेन बॉय, जानिए कितने संपत्ति के मालिक है नीरज चोपड़ा।

हनी सिंह अपने एक इंटरव्यू में बताते है कि जब वे छोटे थे तब केश रखते थे। लेकिन कुछ समय बाद उनके बालों में ड्रेडलॉक्स बनने लगे थे। मतलब बाल घुंघराले और गांठदार हो गए थे। जब इन्होंने इसे हटाया तो इनके जुड़ी (Hair Bun) बहुत छोटे हो गए। जिसकी वजह से स्कूल के दोस्त उन्हें बहुत चिढ़ाते थे। इस बात से परेशान होकर हनी ने अपनी मां से कहकर सिर को पूरा मुड़ा लिया। अगले दिन हनी सिंह स्कूल असेंबली में सिर पर रुमाल बांधकर तबला बजाने गए, तो प्रिंसिपल ने वहां से बाहर निकाल दिया। इस बात का हनी के ऊपर इतना गहरा असर हुआ कि उन्होंने तबला बजाना छोड़ दिया और एक नास्तिक बन गए।

शुरु से ही पिता के साथ संबंध अच्छे रहे – हनी सिंह

जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह और इनके पिता सरदार सरबजीत सिंह के बीच रिश्ता बचपन से ही खराब रहा था। हनी सिंह की एक बहन है। इनकी बहन गुड़िया अपने पापा के काफी करीब थी। और हनी सिंह अपनी मां के करीब थे।

हनी अपनी एक इंटरव्यू में बताते हैं कि “जब मैंने अपने केश मुड़ा दिए तो पापा इतने नाराज हो गए कि उन्होंने मुझे अपने दिल से बिल्कुल दूर कर दिया। उन्होंने मुझसे दो से ढाई साल तक बात नहीं की। आगे चलकर बात इतनी बिगड़ी कि उन्होंने मुझे घर से बाहर ही निकाल दिया।” इन सबके बाद हनी घर से बाहर अपने गुरु के पास चले गए जहां उन्होंने हनी को रुकने के लिए एक कमरा दिया था।

‘ब्राउन रंग’ सॉन्ग और दिलजीत दोसांझ का इनकार

हनी सिंह को बचपन से ही गाने का शौक था। हनी सिंह बताते हैं कि उनकी मां की वजह से ही वे सिंगर बन पाए। उनकी मां भूपिंदर कौर भी सिंगर बनाना चाहती थीं। लेकिन उनके पापा ने उन्हें इजाजत नहीं दी। इसीलिए जब हनी ने अपनी मां से अपने सिंगर बनने की जग जाहिर की तो उनकी मां ने हनी के पिता के मना करने के बावजूद भी उसके इस सपने को टूटने नहीं दिया। हनी की मां हनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री “Yo Yo Honey Singh: Famous” में कहते हैं कि मैं अपने सपने को अपने बेटे के जरिए जी रही थी।

‘ब्रायन रंग’ हनी सिंह का पहला सोलो सॉन्ग था। हनी सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 2003 में एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप मैं किया था। चूंकि इस गाने पर भी वर्तमान में हनी और बादशाह को लेकर कई विवाद हुए हैं। पर हनी की डॉक्यूमेंट्री से पता चलता है कि इस गाने को हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के लिए लिखा था। लेकिन इस गाने में अधिक अंग्रेजी होने की वजह से दिलजीत दोसांझ ने गाने से मना कर दिया। इसके बाद हनी इस गाने को को लेकर दूसरे सिंगर के पास भी गए लेकिन उन्होंने ने भी इसे गाने से इनकार कर दिया। इस तरह यह गाना 2 साल तक पड़ा रहा। अंत में हनी ने यह तय किया कि वे ही इस गाने को गाएंगे।

हनी ने इस गाने को 2011 में रिलीज किया। उनका यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि रातों रात ये फेमस हो गए। इस गाने का वीडियो फरवरी 2012 में रिलीज किया गया। उस समय यह यूट्यूब पर चलने वाला सबसे ट्रेडिंग म्यूजिक वीडियो बन गया था। और एशिया के नम्बर वन चार्ट पर चल रहा था। इस गाने ने हनी को ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया था, जहां वो हमेशा से पहुंचना चाहते थे।

करियर के पीक पर नशे ने किया जिंदगी के 7 साल बर्बाद

2012 हनी सिंह का वह साल था जब उनकी सफलता आसमान छू रही थी। लेकिन हनी के जिंदगी में सफलता के साथ-साथ नशे ने भी इंट्री ले ली थी। वे शराब के अलावा कई अलग अलग तरह के नशे करना भी शुरू कर दिए थे। लेकिन इसका कुछ सालों तक कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। यह समय था जब ये अपने सारे सपने को पूरा कर रहे थे।

हनी एक इंटरव्यू में बताते है कि उनके जीवन में सफलता और पैसों का इतना भूत सवार हो गया था कि “एक बार घर से बाहर निकलने के बाद वे सालों तक पत्नी, माता-पिता और बहन को पूरी तरह से भूल गए। हनी बताते हैं कि उनके अंदर एक तरह की शैतानी ताकते आ गई थी।” इनके जिंदगी में अलग अलग लड़कियों की इंट्री हो चुकी थी और ये पूरी तरह से नशे के आदि हो चुके थे। यहां तक कि इन्होंने गांजा रोल बनाने के लिए एक लड़के को नौकरी पर भी रख लिया था

See also  Allu Arjun Income Sources: फिल्मों के अलावा यहां से भी करोड़ों कमाते हैं अल्लू अर्जुन।

अपने करियर के पीक पर होते हुए हनी सिंह को 2014-15 में अपनी हेल्थ कन्सर्न की वजह से ब्रेक लेना पड़ गया। यह वही समय था जब उन्हें ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ नाम की बीमारी ने जकड़ लिया। हनी एक कमरे में ही सिमट गए, पूरे 3 वर्षों तक ये घर से बाहर नहीं निकले। न किसी से बात-चित न मिलना जुलना। स्थिति ऐसी थी कि ये टीवी, रेडियो व सोशल मीडिया भी नहीं देखते थे। हनी बताते हैं कि उन्हें उस फेज में रनिंग इंफॉर्मेशन से डर लगता था। इन्होंने अपनी जिंदगी के सात साल केवल चार लोगों के साथ बिताए, और वो भी ऐसे जैसे वो एक्जिस्ट ही नहीं करते। इस तरह करियर के पीक पर होते हुए नशे ने जिंदगी के 7 साल बर्बाद कर दिए।

महिला विरोधी और अश्लील गाने फैलाने का आरोप

हनी सिंह 2012 में पूरी तरह फेमस हो चुके थे। और शुरू से ही उनके गानों में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना, शराब और ड्रग्स जैसी नशीली चीजों को प्रमोट करना शामिल था। फिर भी उनके इन गानों को नौजवानों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था। लेकिन जब उस वक्त निर्भया गैंगरेप कांड हुआ तब लोगों ने हनी सिंह के गानों के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया। कई जगहों पर हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज किए गए।

उनके कई ऐसे गाने थे जिनकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी की गई। वर्तमान में हनी का नया गाना ‘मेनियक’ भी इसी तरह विवादों में है। लेकिन ओ हमेशा से अपने बचाओ में गुलजार, और मोहम्मद रफी जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों को कठघरे में खड़ा कर देते हैं। ये कहते हैं जब उस समय उनके गाने गलत नहीं थे तो मेरे गाने कैसे गलत है।

बीमारी के वक्त बने नास्तिक से आस्तिक

हनी सिंह को बचपन की एक घटना ने नास्तिक बना दिया था। लेकिन बीमारी के दौरान जब उन्हें ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ हो गया था तब उन्हें फिर से भगवान पर आस्था रखनी पड़ गई। हनी अपने कमबैक को भोलेनाथ का चमत्कार बताती हैं। क्योंकि बीमारी के दौरान जब वे 2021 में हरिद्वार के नीलेश्वर धाम मंदिर पर गए। तब से उनको थोड़ा अच्छा महसूस होने लगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस हुई तथा कोर्ट के कई केसेज खत्म होने लगे।

हनी सिंह का कमबैक और 5 बेटियों की चाह हनी सिंह का कमबैक शुरू से ही उनके कॉम्पिटिटर्स के द्वारा विवादों में रहा है। लेकिन फिर भी हनी सिंह का कमबैक उनके न्यू एल्बम ‘ग्लोरी’ और उन पर हाल ही में बने डॉक्यूमेंट्री “Yo Yo Honey Singh: Famous” से हो चुकी है। इन पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री को IlFA 2025 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड भी मिला है।

सिंगर हनी सिंह के नए एल्बम ‘ग्लोरी’ में कुल 10 गाने होने वाले हैं। जिसमें से मिलिनेयर सॉन्ग लॉन्च हो चुका है। हनी सिंह बताते हैं कि आने वाले चार पांच सालों में ऐसा कुछ करने वाले हैं, जिससे दुनिया हिल जाए। इसी के साथ हनी सिंह को पांच बेटियों की चाहत है। ये उन्हें गोद लेना चाहते हैं।

सीखने योग्य बातें

हनी सिंह ऐसे लोगों में से हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना किया है। लेकिन आज ऐसे मुकाम पर है, जिसका लोग सिर्फ सपना ही देख पाते हैं। उनके अंदर शुरू से ही संघर्ष और चीजों को पाने की चाह थी जिसकी बदौलत आज इस मुकाम पर है। पर लोगों को यह सिख भी लेना चाहिए कि इंसान कितना भी सफल क्यों न हो जाए नशे और घमंड जैसे चीजों से दूर ही रहे। सफलता को अपने सिर चढ़ने बिल्कुल भी न दे ।

तो आज के इस लेख में हमने हनी सिंह से रिलेटेड सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे हनी के फर्श से लेकर अर्श तक का सफर, करियर के पीक पर होते हुए कैसे नशे ने किया जिंदगी के 7 साल बर्बाद? तथा इन पर चल रहे विवादों और कमबैक को लेकर भी विस्तार से चर्चा किया है। जानकारी इंफॉर्मेटिव लगी हो तो इसी तरह की जानकारियों के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को भी जरूर ज्वाइन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Icon