Neeraj Chopra Net Worth: शादी के बंधन में बंधे गोल्डेन बॉय, जानिए कितने संपत्ति के मालिक है नीरज चोपड़ा।

Neeraj Chopra Marriage l भारत के गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा ने हाल ही में टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर संग शादी के पवित्र बंधन मे बंधकर अपने फैंस को सरप्राइज़ कर दिया है। नीरज ने 17 जनवरी 2025 को हिमानी संग शादी रचाई और बीते रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर देशवासियों को सरप्राइज़ दिया है।

तो चलिए आज के इस लेख में नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति, उनके लग्जरी लाइफ स्टाइल और आलिशान बंगला और उनके सभी इनकम के सोर्सेज पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

Neeraj Chopra Net Worth

भारत को दो बार अलंपिक पदक जीताने वाले नीरज चोपड़ा विश्व के टॉप एथलीट्स में से एक हैं। और जब से गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा ने 2020 में स्वर्ण पदक और 2024 में सिल्वर पदक भारत की ओर से जीता है। तब से उनकी लोकप्रियता देश में काफी बढ़ गईं हैं। ऐसे में हर कोई नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के समय में नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 4.5 मिलियन डॉलर (37.6 करोड़ रुपए) के करीब है। जिसकी वजह से आज, ये देश के सबसे अमीर एथलीट्स में से एक बन चुके हैं।

नीरज चोपड़ा की सैलरी

आज के समय में नीरज चोपड़ा देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। इसीलिए आज इनके इनकम के सोर्सेज भी बहुत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा हर महीने लगभग 30 लाख रुपए कमाते हैं। और इसी के साथ इनकी सालाना आय करीब 4 करोड़ रुपए है।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को कई कैश अवार्ड भी मिले। जिसकी वजह से नीरज चोपड़ा की संपत्ति में काफी उछाल देखा गया-

  • हरियाणा सरकार की तरफ से – 6 करोड़ रुपए भारतीय
  • रेलवे की तरफ से – 3 करोड़ रुपए
  • पंजाब सरकार की तरफ से – 2 करोड़ रुपए
  • बीसीसीआई (BCCI) से – 1 करोड़ रुपए
See also  2025 की टॉप 10 आने वाली बॉलीवुड फिल्में, मचाएंगी बॉक्स ऑफिस में तहलका।

ये सभी नगद पुरस्कार राशियों को नीरज चोपड़ा को दिया गया है। और आज के समय में इनके पास इनकम के कई अलग-अलग सोर्स भी बन चुके हैं।

नीरज चोपड़ा इनकम सोर्सेज

टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा के पास इनकम के कई अलग-अलग स्रोत खुल गए हैं। जिनसे ये काफी अच्छी खासी कमाई करते हैं। ये रहे कुछ प्रमुख स्रोत –

ब्रांड एंडोर्समेंट – दो ओलम्पिक पदक जीतने के बाद अपनी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से नीरज चोपड़ा, ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई कर रहे है। ये रहे कुछ प्रमुख ब्रांड –

  • Nike
  • JSW sports
  • Under Armour
  • TATA AIA Life Insurance
  • Samsung
  • Omega
  • Mobil India

इन सभी कंपनियों से ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए नीरज चोपड़ा मोटी रकम चार्ज करते हैं। और इसी के साथ आने वाले समय में इनके ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में भी बड़ा विस्तार देखने को मिल सकता है।

खेल प्रतियोगिताओं से – नीरज चोपड़ा अपनी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार राशि के रूप में इनकम कमाते हैं।

भारतीय सेना से वेतन – भाला फेंक प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में नायब सूबेदार और राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशंड ऑफिसर ( JCO) है। तो यहां से भी नीरज चोपड़ा को नियमित रूप से इनकम मिलता है।

अन्य श्रोत – इसी के साथ नीरज चोपड़ा की पर्सनल इनवेस्टमेंटस, और रियल एस्टेट के पोर्टफोलियो भी हैं। जो भविष्य की दृष्टि से एक अच्छा रिटर्न दे सकती है।

कुल मिलाकर आज के समय में नीरज चोपड़ा की सबसे ज्यादा और तगड़ी आय ब्रांड एंडोर्समेंटस (विज्ञापनों) से हो रही है।

नीरज चोपड़ा का कार कलेक्शन

Neeraj Chopra Net Worth
Neeraj Chopra Car collection

जैसे कि आप सभी को पता है कि स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से आने वाले खिलाड़ियों को कारों का काफी ज़्यादा शौक होता है। उसी तरह गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा को भी मंहगी और लग्जरी कारों का काफी ज्यादा शौक है।

आज के समय में नीरज चोपड़ा के कार कलेक्शन में Range Rover Sports, Ford Mustang GT, Toyota Fortuner, और Mahindra THAR जैसे शानदार कारें शामिल है। इसी के साथ इनके पास Mahindra XUV 700 है। जिसे महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद गिफ्ट किया है।

See also  Sunny Deol Networth: अरबों के मालिक हैं सनी देओल! फिल्मों के अलावा यहां से कमाते हैं करोड़ो रुपए।

नीरज चोपड़ा का तीन मंजिला बंगला

Neeraj Chopra House
Neeraj Chopra networth

नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के निवासी है। और वही पर इन्होंने अपने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, मिले पैसों से अपना पहला और आलिशान तीन मंजिला घर बनवाया है। इनका ये घर किसी महल से कम नहीं है।

इनकी ये करोड़ों की आलिशान बंगलो और साथ ही बाहर खड़ी लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। और इसी घर में नीरज चोपड़ा अपने परिवार के साथ एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते है।

कौन है नीरज चोपड़ा की पत्नी

Hemani mor
Neeraj Chopra networth

नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी मोर है। हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली है। और ये पूर्व टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अगर इनकी एजुकेशन की बात करें तो हिमानी मोर अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल वो मैकोरमेक आइसेबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से साइंस इन स्पोर्ट्स में मास्टर की डिग्री कर रही है।

और इसी बीच 17 जनवरी 2025 को नीरज चोपड़ा संग हिमानी मोर शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। और नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडियो प्लेटफार्म में भी साझा किया।

निष्कर्ष

समय के साथ-ही-साथ नीरज चोपड़े की देश में लोकप्रियता और भी बढ़ती जा रही है। और जैसे ही नीरज ने अपने फैंस को शादी का सरप्राइस दिया वैसे ही ये और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गए हैं। आने वाले समय में नीरज चोपड़ा ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो और इनकम में काफी उछाल देखा जा सकता है।

तो आज के इस लेख में हमने नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति ( Neeraj Chopra Net Worth), उनकी लक्जरी लाइफ स्टाइल, आलिशान बंगलो और कारों का बड़ा कलेक्शन इन सभी को विस्तार से बताया है। इसी के साथ हमने नीरज चोपड़ा के सभी इनकम सोर्सेज और उनकी पत्नी हिमानी मोर के बारे के भी जाना है।

अगर आज का यह लेख इंफोर्मेटिव लगी हो तो इसे अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करे। और ऐसे ही प्रेरणादायक जानकारियों के लिए Khabari Zilla के साथ जुड़े रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Icon