PM Kisan Yojna l किसानों के लंबे समय के इंतजार के बाद भारत सरकार ने PM किसान 19वीं किस्त की तारीख जारी कर ही दिया। केंद्र सरकार द्वारा अब तक लगभग 12 करोड़ किसानों के खाते में 3.46 लाख करोड़ रुपए की सहायता राशि 18 किस्तों में डाली जा चुकी है। इस योजना के तहत हर वर्ष देश गरीब व सीमांत किसानों के खाते में 6,000 रुपए की सहायता राशि तीन समान किस्तों में डाली जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को देश के लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में योजना की 18वीं किस्त डाली गई थी।
जिसके बाद देश के किसान योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए आज के इस लेख में PM – Kisan 19वीं किस्त की नई तारीख, स्टेटस चेक करने के तरीके और योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताते हैं। लाभ पाने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
PM किसान योजना के उद्देश्य
PM किसान योजना देश के छोटे व सीमांत किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हुए है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं –
किसानों को आर्थिक सहायता – भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब व सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
खेती को बढ़ावा – सरकार जानती है कि देश की जड़ किसान है। और उन्हीं के उगाए अनाज से देश के लोगों को भोजन मिल पाता है। ऐसे में सरकार इस योजना से देश के किसानों को खेती लिए प्रोत्साहित कर रही है।
उत्पादकता में वृद्धि – किसानों के पास पैसों की कमी के कारण कई बार उर्वरक, खाद जैसे दवाइयों का अभाव हो जाता है। जिससे फसलें अच्छे से उग नहीं पाती है। सरकार इस राशि के जरिए उनकी सहायता करना चाहती हैं, ताकि फसलें अच्छी और अधिक हो सके।
ग्रामीण वासियों का विकास – PM किसान योजना के तहत सरकार देश के करोड़ो किसानों को आर्थिक रूप मजबूत करके उनका विकास चाहती हैं। ताकि देश के कृषक वर्ग भी मजबूत और आत्मनिर्भर तरीके से जीवन यापन कर सके।
और इसी के तहत भारत सरकार ने अब तक देश के लगभग 12 करोड़ किसानों के खाते में 18 किस्त डाल चुकी है। और PM Kisan 19वीं किस्त का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसे हम आगे जानेंगे।
PM-Kisan 19वीं किस्त की तारीख
किसानों के लंबे वक्त के इंतजार के बाद PM किसान 19वीं किस्त की नई तारीख को जारी कर दिया गया है। PM किसान योजना की 19वीं किस्त को 24 दिसंबर 2025 को किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस दिन पीएम मोदी बिहार दौरे पर होंगे। और उसी दिन PM किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को (PM Kisan Samman Nidhi 19th installment) लगभग देश के 9.5 करोड़ किसानों के खाते में 2 हजार – 2 हजार की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर 2025 को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर होंगे। और उसी दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
19 वीं किस्त का स्टेटस कैसे देखें?
अगर आप PM किसान 19वीं किस्त का स्टेटस देखना चाहते है। तो इसे आप PM किसान की आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप से देख सकते हैं। लेकिन दोनों में तरीके एक जैसे ही है। तो ये रहे आसान स्टेप –
ऑफिसियल पोर्टल ( या ऐप ) पर जाएं – सबसे पहले PM किसान के ऑफिसियल पोर्टल या मोबाइल ऐप खोले।
“Beneficiary Status” पर जाए – अब किसान कॉर्नर वाले ऑप्शन में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।

नंबर दर्ज करें – अब आप अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें। और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेटस देखे – अब आप अपना कंप्लीट स्टेटस देख पाएंगे। आपकी जानकारी, किस्त की राशि और दिनांक आदि।
इस तरह से आप आसानी से PM किसान 19वीं किस्त की राशि का स्टेटस चेक कर सकते है। और इसी के साथ आप ग्राहक सेवा केंद्र (CSC सेंटर) से भी मोबाइल नंबर/आधार कार्ड नंबर के जरिए किस्त की राशि का स्टेटस चेक कर सकते है।
19वीं किस्त के लिए KYC अपडेट क्यों जरूरी?
इस बार सरकार PM Kisan 19वीं किस्त को लेकर काफी सख्त है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे थे। और आगे भी लेते रहना चाहते है तो KYC अपडेट कराना बहुत जरूरी है। ये रहे कुछ प्रमुख कारण –
फर्जीवाड़े को रोकना – KYC के जरिए सरकार फर्जी और जो गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहा है। उसे KYC अपडेट करने के पश्चात रोका जा सकता है। मतलब फर्जी व्यक्ति योजना का लाभ बिल्कुल नहीं ले पाएगा
सही किसान को लाभ – KYC अपडेट के दौरान सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं। मतलब KYC अपडेट के पश्चात योजना की सारी रकम सीधे सही लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है।
सही जानकारी अपडेट – मुख्य रूप से KYC प्रक्रिया से सरकार वर्तमान में लाभार्थी के सही जानकारियों को अपने सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर पाती है। ताकि रिकॉर्ड्स में किसी प्रकार की ग़लती न हो।
घोटाले खत्म करना – KYC प्रक्रिया से सरकार कुछ चालक लोगो जैसे बिचौलियों को योजना का गलत तरीके से लाभ लेने से रोकती है। जिससे एक सही किसान को ही फायदा मिलता है।
तो ये रहे कुछ कारण जिसके वजह से आपको KYC अपडेट करवाना जरूरी है। क्योंकि सरकार बिना केवाईसी अपडेट के योजना का लाभ नहीं देगी। KYC अपडेट करवाने के लिए नीचे पढ़े।
KYC अपडेट कैसे कराए?
अगर आप भी केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली इस योजना के 19वीं किस्त का भी लाभ लेना चाहते हैं। तो KYC अपडेट कराना अति आवश्यक है। ये रहे KYC अपडेट करने के तरीके –
ऑनलाइन तरीका
अगर आप स्वयं से KYC अपडेट करना चाहते हैं। तो यह प्रक्रिया फ्री और काफी सरल है। जिसे आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से कर पाएंगे।

ऑफिसियल पोर्टल पर जाएं – सबसे पहले PM Kisan के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाएं।

E KYC विकल्प चुने – इसके बाद आपको डैशबोर्ड में एक KYC का ऑप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करें।

आधार नंबर सबमिट करें – अब इसमें लाभार्थी किसान का आधार कार्ड नंबर को सही से भरे। और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
OTP दर्ज करें – अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। उसे कोड को सही से भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
सफलतापूर्ण KYC अपडेट – इसके बाद अगर सभी जानकारी सही रही तो आपका KYC अपडेट की प्रक्रिया सफलतापुर्वक पूरी हो जाएगी।
नोट: इसके लिए आपका मोबाइल नंबर, आपके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
ऑफलाइन तरीका
अगर आप KYC अपडेट की प्रक्रिया को ऑफलाइन तरीके से करना चाहते हो, तो ये रहे सिंपल स्टेप-
नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC सेंटर) में जाए – इसके लिए आप सबसे पहले जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी CSC सेंटर में जाना होगा।
दस्तावेज जमा – अब अपने आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों को जमा करें।
बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन – अब आपको अपने अंगूठे के निशान (फिंगरप्रिंट) से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
फार्म सबमिट करें – अब अपने फॉर्म और विवरण को जमा करें। जानकारी सही रही तो आपका KYC अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
तो इस तरह से आप KYC अपडेट की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। और ये प्रक्रिया आपको जल्दी करनी होगी, नहीं तो आप सरकार की 19वीं किस्त के लाभ से चूक भी सकते हैं।
PM Kisan योजना पात्रता मापदंड
अगर आप भी PM किसान योजना ( प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना) के तहत प्रतिवर्ष सरकार की तरफ से 6,000 रुपए की सहायता राशि पाना चाहते हैं। तो ये रहे पात्रता मापदंड –
गरीब व सीमांत किसान – इस योजना का लाभ केवल गरीब व सीमांत किसान ही ले सकते है। जिनके पास 2 हेक्टेयर ( करीब 5 एकड़) या इससे भी कम जमीन हो।
भूमि का मालिकाना हक – इसी के साथ लाभार्थी किसान के पास जमीन का मालिकाना हक होना चाहिए। मतलब जमीन लाभार्थी किसान के नाम पर होना अनिवार्य है।
आधार कार्ड और बैंक खाता अनिवार्य – इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी किसान के पास आधार कार्ड और बैंक खाता का होना अनिवार्य है। नहीं तो इसका लाभ नहीं ले पाएगा।
PM किसान योजना आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- जमीन के कागजात
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
नोट: आपका बैंक खाता, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एक दूसरे के साथ लिंक होना चाहिए।
किसानों के लिए जरूरी सुझाव
PM किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अगर आप भी योजना का लाभ ले रहे है। तो यह रहे कुछ जरूरी सुझाव –
- अपने आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक और और जमीन के दस्तावेजों को हमेशा अपडेटेड रखें।
- योजना से रिलेटेड जब भी जानकारी आती है तो KYC प्रक्रिया को समय समय पर अपडेट करते रहे। ताकि आप योजना के किसी भी किस्त से न चुके।
- अधिक जानकारी के लिए PM किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जानकारी लेते रहे।
19वीं किस्त से जुड़े सवाल- जवाब (FAQs )
प्रश्न – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कब शुरू हुईं?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को नरेंद्र मोदी जी ने शुरू किया था।
प्रश्न – PM किसान 19वी किस्त कब आएगी 2025 में?
PM किसान 19वीं किस्त को 24 फरवरी 2025 को देश के करोड़ो किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
प्रश्न – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कौन पात्र हैं?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए गरीब व सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर ( लगभग 5 एकड़) या उससे कम जमीन है। वह योजना के लिए योग्य होगा।
निष्कर्ष
तो आज के इस लेख में हमने PM Kisan 19वीं किस्त की नई तारीख, स्टेटस चेक करने के तरीके और योजना का लाभ पाने के लिए KYC अपडेट की प्रक्रिया क्यों जरूरी हैं इन सभी को विस्तार से बताया है। अगर जानकारी इंफॉर्मेटिव लगी हो तो इसे अपने किसान मित्रो और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करे।