रैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी: तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रहे खूब वायरल, जाने पूरी खबर।

Raftaar Marriage l मशहूर रैपर रफ्तार ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है। जानकारी के लिए बता दे कि 2016 में ही इनकी पहली शादी हो चुकी थी। लेकिन रिश्तों में मजबूती न होने की वजह से जल्द ही कुछ सालों बाद इनका तलाक भी हो गया। तलाक के कुछ सालों बाद रफ्तार फिर एक बार अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में है। लोग फैशन स्टाइलिस्ट मनराज संग इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी कर रहे है।

रफ्तार ने की दूसरी शादी, कौन है रफ्तार की खूबसूरत पत्नी, कैसा रहा इनका मैरिज फ़ंशन तथा कौन थी इनकी पहली पत्नी इन सभी को जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें…

रैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी

Raftaar second marriage
Rapper Raftaar Marriage

इन दिनों रफ्तार अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इसका कारण है की हाल ही में 31 जनवरी 2025 को इन्होंने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी कर ली है। और यह रफ्तार की दूसरी शादी है। पहली शादी के तलाक हो जाने के बाद रफ्तार ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

शादी से पहले ही इनके लव स्टोरी चर्चाओं में आने लगी थी। लेकिन इन्होंने शादी से रिलेटेड कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अचानक शुक्रवार के दिन इन्होंने शादी कर अपने फैंस को सरप्राइज़ कर दिया। और अब इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

कौन है रैपर रफ्तार

जानकारी के लिए बता दे कि रफ्तार भारत के सबसे मशहूर रैपर, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर है। इनका असली नाम दिलिन नायर है। जो अपने फेमस रैप सोंग, हिप हॉप सॉन्ग और सोलो सॉन्ग के लिए जाने जाते है। इन्होंने इंडियन म्यूजिक को कई ऐसे गाने दिए है जो काफी सुपरहिट रहे हैं।

रफ्तार ने अपने करियर की शुरुआत “माफिया मुंडीर” ग्रुप के साथ शुरू किया था। जो यो यो हनी सिंग द्वारा बनाई गई एक हिप हॉप ग्रुप थी। जिसे करीबन 2006 से 2010 के बीच बनाया गया था। चूंकि 2012 के बाद आपसी मतभेद के कारण यह ग्रुप टूट गया था।

See also  2025 की टॉप 10 आने वाली बॉलीवुड फिल्में, मचाएंगी बॉक्स ऑफिस में तहलका।

इसके बाद रफ्तार Manj Musik ( पूर्व RDB ग्रुप मेंबर) के साथ मिलकर अपना सोलो करियर शुरू किया था। और आज इनके नाम कई हिट गाने है जैसे – Swag Mera Desi, Dhaakad (दंगल मूवी) , Sheikh Chelli, Tamanche Pe Disco आदि।

TV Show – आज के समय में रफ्तार MTV Hustle में जज के रूप में काम भी करते हैं।

इंस्टाग्राम पर की तस्वीरें शेयर

Raftaar second marriage
Raftaar Marriage

शुक्रवार को शादी संपन्न होने के बाद रफ्तार ने दिन शनिवार को अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ शादी की अनदेखी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। और इसी के साथ कैप्शन में लिखा “ऑफिशियली मिसेज and मिस्टर NAIR मनराज और दिलिन”।

बताते चले इन तस्वीरों से पता चलता है कि कपल ने दो रीति रिवाजों के साथ शादी की। और शादी के दौरान कई फोटोज और विडियोज भी बनाए गए जो आज के समय में काफी वायरल भी हो रहे है। शादी फंशन में माता पिता, रिश्तेदार और उनके दोस्तों को साथ में देखा जा सकता है। इन सभी ने शादी में खूब डांस भी किया। तस्वीरों में कपल काफी खुश और मजे करते भी नजर आ रहे है। और एक तस्वीर में रफ्तार अपनी खूबसूरत पत्नी को Kiss करते भी नजर आ रहे हैं।

दो रीति रिवाजों के साथ किया गया विवाह

Raftaar second marriage
Raftaar Marriage

केरल में जन्मे दूल्हे राजा रफ्तार एक मलयाली हैं। और वही उनकी पत्नी मनराज जवंदा सिख है। और इसीलिए इन्होंने दो रीति रिवाजों के साथ शादी किया। कपल ने एक दफा साउथ इंडियन रीति रिवाजों के साथ और दूसरी दफा सिख रीति रिवाजों के साथ शादी किया।

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि एक तस्वीर में सिर पर लाल पगड़ी बांधे और सफेद शेरवानी पहने दूल्हे राजा रफ्तार काफी अच्छे लग रहे है। और वही दूसरी तरफ मनराज लाल साड़ी के साथ कहर ढा रही हैं। दोनों ही गुरुद्वारे की तरफ हाथ जोड़े खड़े है।

वही दूसरी तरफ साउथ इंडियन आउटफिट में कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी शानदार लग रही है। कुछ फोटोज में दोनों को डांस करते भी देखा जा सकता है।

कौन है मनराज जवंदा जिस पर रफ्तार का आया दिल

कोलकोता में जन्मी मनराज एक फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सुशीला बिरला गर्ल्स स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद अपनी उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चली गईं। जहां मनराज ने अपने स्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद मुंबई के FAD इंटरनेशनल एकेडमी से अपना फैशन स्टाइलिस्ट का कोर्स पूरा किया।

See also  Allu Arjun Income Sources: फिल्मों के अलावा यहां से भी करोड़ों कमाते हैं अल्लू अर्जुन।

अपने इन शैक्षणिक योग्यताओं के बल पर मनराज ने कई फिल्मों में बतौर फैशन स्टाइलिस्ट, मॉडल और अभिनेत्री के रूप में काम भी किया है। इतना ही नहीं मनराज ने कई रियलिटी शो, म्यूजिक वीडियोस और TV विज्ञापनों में स्टाइलिस्ट के तौर पर काम भी कर चुकी है।

पहली बार मनराज और रफ्तार एक पार्टी के दौरान मिले थे। उसके बाद मनराज ने रफ्तार के साथ कई गानों में काम भी किया जैसे – “काली कार” , घना कसूता और श्रृंगार आदि। इसी के साथ इनमें धीरे-धीरे मुलाकात बड़ी और प्यार हो गया।

तलाक के 3 साल बाद की दूसरी शादी

रफ्तार ने 2016 में कोमल वोहरा के साथ अपनी पहली शादी रचाई थी। लेकिन रिश्तों में मजबूती न होने की वजह लगभग 4 साल बाद ही 2020 में दोनों ने डिवोर्स के लिए कोर्ट में अर्जी डाली दी।

चूंकि उन दिनों दुनिया भर में कोविड का कहर था इसीलिए उनके डिवोर्स को 2022 में मंजूरी मिली। और दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए। और उसके बाद रफ्तार ने डिवोर्स के 3 साल बाद अभी जनवरी 2025 में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए मनराज जवंदा से शादी कर ली है।

कौन थी रफ्तार की पहली पत्नी कोमल वोहरा

Raftaar first wife
रफ्तार ने की दूसरी शादी

कोमल वोहरा भारतीय इंटीरियर डिजाइनर और स्टाइलिस्ट है और मुंबई स्थित इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो ‘प्रोटेजो’ के सह संस्थापक भी है। इन्होंने 2016 में रफ्तार के साथ शादी किया था फिर 2022 में डिवोर्स हो जाने के पश्चात इन्होंने 2 साल बाद 2024 में तुषार भटनाकर से पुनर्विवाह कर लिया। और अपने शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर किया था। और आज के समय में भी ये सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

बताते चले कोमल वोहरा भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल करण वोहरा और कुणाल वोहरा की बहन हैं। जिनको आप टीवी सीरियलों में देखते होंगे। जैसे “कुंडली भाग्य” और “जिंदगी की मीठी खट्टियाँ”।

निष्कर्ष

जैसे कि आपने देखा कि रफ्तार की पहली पत्नी कोमल वोहरा ने भी शादी के तुरंत 2 साल बाद दूसरी शादी कर ली थी। और आज 2025 में रैपर रफ्तार ने भी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। आशा करते है रफ्तार ओर मनराज जवंदा आगे भी खुश रहे, साथ रहे और एक दूसरे का सहारा बन कर आगे बढ़ते रहे।

तो आज के इस लेख में हमने रैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी, कौन है मनराज जवंदा, और और इनके शादी से रिलेटेड सभी जानकारियों को विस्तार से बताया है। ऐसी ही जानकारियों को लिए हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप को भी जरूर ज्वाइन कर ले। और वेबसाइट को सब्सक्राइब कर ले ताकि एक भी जरूरी खबर न छुटे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Icon