Tech l सैमसंग ने एक और शानदार फीचर्स और प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। पिछले साल कंपनी ने अपने Galaxy A सीरीज में Samsung Galaxy A55 5g लॉन्च किया था। जिसे लोगों ने बहुत ज्यादा प्यार दिया था। 2 मार्च 2025 को कंपनी ने इसी का अपग्रेडेड वर्शन Samsung Galaxy A56 5g को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। तुलनात्मक रूप से इस फोन में गैलेक्सी A55 की तुलना में कई नई फीचर्स और बड़े अपग्रेड किए गए जो सैमसंग यूजर्स के लिए काफी खास होने वाला हैं।
तो चलिए आज के इस लेख में Samsung Galaxy A56 5g का फुल स्पेसिफिकेशन, भारतीय कीमत, खास फीचर्स और इसके बड़े अपग्रेड्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy A56 5g स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज | 6.7 इंच (FHD+) |
डिस्प्ले टाइप | Super AMOLED ( HDR10+ का सपोर्ट) |
पीक ब्राइटनेस | 1,700 nits |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
Thickness | 7.4mm |
वजन | 198g |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 बेस्ड Samsung One UI 7 |
प्रॉसेसर | Samsung Exynos 1580 |
कोर | Octa Core |
रैम | 8GB/12GB |
स्टोरेज | 128gb/256gb |
कैमरा सेटअप | 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल, 5MP मैक्रो कैमरा, 12MP सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 5,000mAh |
चार्जिंग सपोर्ट | 45W |
IP रेटिंग | IP67 |
सिम कार्ड | Dual सिम सपोर्ट |
कलर ऑप्शन | Awesome Graphite, Awesome Light Grey, Awesome Olive |
लॉन्च डेट | 2 मार्च 2025 |
शूरूआती प्राइस | 41,999 रुपए (डिस्काउंट ऑफर) |
डिस्प्ले और डिजाइन
अगर Samsung Galaxy A56 5g की डिस्प्ले की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले देखने को मिल जाती है। जो गैलेक्सी A55 की तुलना में हल्की बड़ी है। इसके साथ ही इसमें Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो HDR10+ को सपोर्ट करता है। जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी ज़्यादा रियलिस्टिक और डीटेल्ड लगती है। इसी के साथ इसमें 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया गया हैं।
इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्पले, पंचहोल कैमरा तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैं। साथ ही, इसके साइड बेजेल्स काफी पतले रखे गए है, जिसकी वजह से डिस्प्ले बड़ी, शानदार और अधिक प्रीमियम लगती है। ओवरऑल व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी शानदार और स्मूथ होने वाला है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन की बात करें तो इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का सपोर्ट दिया गया है। मतलब फोन ड्यूरेबल और काफी शानदार है।
प्रॉसेसर और परफॉर्मेंस
परफोर्मेंस की बात करें तो सैमसंग ने अपने इस मॉडल में Samsung Exynos 1580 AI पावर्ड चिपसेट का इस्तेमाल किया है। जो 4-नैनोमीटर तकनीक पर आधारित ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। Samsung का यह प्रोसेसर 2.5 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। जो डेली लाइफ यूजिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को स्मूथली रन करने में सक्षम है। अगर गेमिंग की बात करे तो आप इस डिवाइस से PUBG, BGMI और Free Fire जैसे गेम्स को मीडियम लेवल में स्मूथली खेल पाएंगे।
सैमसंग का यह प्रोसेसर नया है और हो सकता है कि कंपनी आगे इसे अपग्रेड भी करे। और सबसे मुख्य बात सैमसंग ने अपने A सीरीज को मुख्य रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया है, जो सैमसंग के S सीरीज को एफोर्ड नहीं कर पाते हैं। लेकिन उन्हें S सीरीज के जैसे ही शानदार डिजाइन, दमदार बिल्ट क्वालिटी, AI फीचर्स और प्रीमियम लुक चाहिए।
Samsung Galaxy A56 5g का कैमरा फीचर
Samsung Galaxy A56 5g नए कैमरा आइलैंड डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ है। जिसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप साइड में LED फ्लैश लाइट देखने को मिल जाता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप, जो OIS सपोर्ट करता है। 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल तथा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है।

Image Source – Samsungmobilepress.com
फोटोग्राफी की बात करें Samsung Galaxy A56 5g से आप हाई क्वालिटी इमेज कैप्चर कर सकते है। दिन के उजाले में इस डिवाइस से ली गई फोटो काफी नेचुरल और शानदार लगती है, साथ ही लो लाइट में भी इससे ली गई फोटो काफी अच्छी निकल कर आती है। वीडियोग्राफी की बात करें तो आप इसके बैक और फ्रंट दोनों कैमरों से 4K पर 30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप 3x, 5x पर जूम शॉट लेना पसंद करते हैं, तो इस फोन में आपको टेलीफोटो लेंस की कमी महसूस हो सकती है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स सैमसंग
Galaxy A56 5g में ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करे तो इसमें एंड्रॉयड 15 बेस्ड Samsung One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। जिसमें आपको सैमसंग की तरफ से ढेरों कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिल जाते हैं। इसी के साथ कंपनी इसमें 6 साल की OS अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा भी देती है। ऐसा लगता है सैमसंग ने अपडेट के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
इस डिवाइस में Galaxy AI तो नहीं पर कई AI फीचर्स भी दिए है। जो डेली लाइफ के लिए काफी यूजफुल है। जैसे सर्कल टू सर्च, Enhanced ऑब्जेक्ट इरेजर, AI Select, एडिट सजेशन और ऑटो ट्रिम जैसे कई महत्वपूर्ण AI फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी हेल्थ और चार्जर
अगर Samsung के इस मिड रेंज स्मार्टफोन में बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाती है। जो फुल चार्ज होने पर 29 घंटे तक वीडियो प्ले करने की क्षमता रखती है। मतलब इसमें आपको आराम से 2-3 दिन का बैटरी बैकअप मिल जाता है।
हालांकि, पहले सैमसंग के A सीरीज में केवल 25W चार्जिंग सपोर्ट था लेकिन अब इसे अपग्रेड कर दिया गया है। अब यह 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है। मतलब इसकी चार्जिंग स्पीड काफी तेज हो गई है। कंपनी इसके फोन बॉक्स के साथ कोई चार्जर नहीं देती हैं। यह आपको अलग से खरीदना पड़ता है।
बिल्ट क्वालिटी और अन्य फीचर्स
सैमसंग Galaxy A56 5g एल्युमिनियम फ्रेम डिजाइन के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें ग्लास बैक पैनल दिया गया है। जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। और यही सैमसंग Galaxy A सीरीज की पहचान भी है। डिस्प्ले और बैक दोनों में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का का प्रोटेक्शन दिया गया है। मतलब फोन की ओवरऑल ड्यूरेबिलिटी काफी मजबूत और शानदार है। इसके साथ ही इस फोन में डस्ट और पानी से प्रोटेक्शन के लिए IP67 की रेटिंग भी मिल जाती है।
Samsung Galaxy A56 में USB type-c पोर्ट, WiFi-6, Blootooth v5.3, NFC सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 5g कनेक्टविटी के साथ तीन अलग – अलग कलर्स Graphite, Light Grey, Olive में उपलब्ध है।
वेरिएंट और प्राइस
Samsung Galaxy A56 5g एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। जिसे कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है – 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB। जिसकी प्राइस भी वेरिएंट वाइस अलग-अलग है। ये रहे सैमसंग Galaxy A56 5g के वेरिएंट और भारतीय प्राइस-
वेरिएंट | कीमत |
8GB+128GB | 43,995 रुपए |
8GB+256GB | 41,999 रुपए |
12GB+256GB | 44, 999 रुपए |
हालांकि, लॉन्च के बाद इनकी शुरुआती प्राइस काफी अधिक थी। लेकिन इन सभी वेरिएंट की कीमत होली डिस्काउंट ऑफर की वजह से काफी कम हो गए है। होली खतम होने के बाद इनकी प्राइस में और उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
किसके लिए है यह स्मार्टफोन?
सैमसंग का यह स्मार्टफोन मुख्य रूप से उन यूजर्स के लिए है, जो सैमसंग के S सीरीज का आनंद तो लेना चाहते हैं। लेकिन प्राइस काफी अधिक होने की वजह से ले नहीं पाते। इस फोन की नई कैमरा आइलैंड डिजाइन, स्लिम बेजेल्स तथा एल्युमिनियम फ्रेम डिजाइन काफी ज्यादा प्रीमियम लगती है। साथ ही इस फोन में डेली लाइफ यूजिंग, मल्टीटास्किंग या हैवी टास्क भी स्मूथली होते हैं।
तो जो व्यक्ति अच्छा कैमरा क्वालिटी, प्रीमियम लुक, AI फीचर्स तथा डेली लाइफ यूजिंग के लिए इसे लेना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अगर आप प्रो गेमिंग करना चाहते है तो यह आपके लिए सही नहीं है।
निष्कर्ष
तो आज इस लेख में हमने Samsung Galaxy A56 5g का फुल स्पेसिफिकेशन, इसकी भारतीय प्राइस, कैमरा सेटअप, AI फीचर्स और इसके परफॉर्मेंस आदि को विस्तार से बताया है।
अगर आप भी एक प्रीमियम लुक स्मार्टफोन को लेने की सोच रहे, हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जानकारी इंफॉर्मेटिव लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी जरूर शेयर करें। और इसी तरीके के टेक रिलेटेड जानकारियों के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को भी ज्वाइन कर सकते हैं।