सर्च टेक्नोलॉजी का विकास l जब से इंटरनेट की सुविधा इंसानों के हाथों में आई है, लोगों के पास जानकारियों की पहुंच बहुत आसान हो गई है। किसी भी चीज की जानकारी लेनी हो, तुरंत गूगल पर सर्च कर लेते है और हमें जानकारी मिल जाती है। इसी तरह से ये सर्च इंजन (जैसे – गूगल, याहू, बिंग) दशकों से हमारे जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं।
लेकिन अब जनरेटिव AI के आने से, सर्च टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव आ गया है। जनरेटिव AI सर्च (जैसे – Chatgpt, Calipot, Deepseek) के आने से अब जानकारी तुरन्त और सटीक रूप से मिल जाती है। हमें मैनुअली अलग-अलग वेबसाइटों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
जनरेटिव AI सर्च क्या है यह कैसे काम करता है? जनरेटिव AI सर्च गूगल सर्च से कैसे भिन्न है? भविष्य में क्या होगा, क्या यह गूगल सर्च को रिप्लेस कर देगा? इन सभी को विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
जनरेटिव AI सर्च क्या है?
जनरेटिव AI सर्च नए जमाने की मॉडर्न सर्च तकनीक है। जो हमारे द्वारा पूछे गए सवालों को समझ कर क्रिएटिव तरीके से हमारे लिए जानकारी को जनरेट करती है। इसके लिए यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का उपयोग करती है।
यह पारंपरिक गूगल सर्च की तरह पूछे गए सवालों (कीवर्डस) से रिलेटेड वेब पेजों को सूचीबद्ध नहीं करती है। बल्कि पूछे गए सवालों को समझकर इंसानों के समान सीधे तरीके से जवाब देने की कोशिश करती है। और इसे ही जनरेटिव AI सर्च कहते हैं।
उदाहरण – अगर आप “भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध स्थान” सर्च करते हैं। तो गूगल इस कीवर्ड से रिलेटेड बहुत से वेबसाइटों के लिंक्स को क्रमबद्ध तरीके से दिखाएगा। अब आप किसी भी वेबसाइट में घुस कर इसकी जानकारी ले पाएंगे।
लेकिन जनरेटिव AI सर्च इससे भिन्न है। यह सीधे (डायरेक्टली) आप को भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध स्थानों की सूची दे देगा जैसे – दिल्ली, मुंबई, जयपुर, शिमला, केरल, गोवा आदि। आपको मैनुअली खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Generative AI सर्च कैसे काम करता है?
जनरेटिव AI सर्च, पूछे गए सवालों का उत्तर देने के लिए विशेष प्रकार के मॉडल का उपयोग करता है जो इस प्रकार से है –
- प्रश्न का विश्लेषण – सबसे पहले व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवालों का विश्लेषण करता है, सवालों को समझता है, व्यक्ति के इरादे को समझता है।
- डेटा का सोर्स – अब यह इंटरनेट पर मौजूद सभी रिलेटेड डेटा को स्कैन करता है। और उत्तर के लिए सभी जरूरी जानकारियों (डेटा) को एकत्र कर लेता है।
- उत्तर जनरेट – इसके बाद इंटरनेट पर एकत्र डेटा का उपयोग करके सटीक उत्तर जनरेट करने के अलावा व्यक्ति की आवश्यकता के हिसाब से विस्तृत उत्तर भी जनरेट कर सकता है। यह पारंपरिक गूगल सर्च के जैसे वेब पेजों को सूचीबद्ध करने के बजाय सीधे उत्तर को जनरेट करता है।
- कस्टमाइज्ड जवाब – यह व्यक्ति द्वारा किए गए पुराने खोजों के हिसाब से जानकारी या उत्तर को कस्टमाइज भी कर सकता है। और आवश्यकता के अनुसार कस्टमाइज्ड उत्तर दे सकता है।
जेनेटेटिव AI सर्च की विशेषताएं

जनरेटिव AI सर्च की निम्नलिखित विशेषताएं हैं जो इसे अलग और मॉडर्न बनाती हैं –
सटीक जानकारी – यह अपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करके कठिन और जटिल प्रश्नों का भी सटीक और सरल जानकारी प्रदान कर सकती है।
कस्टमाइज जवाब – यह अपने बड़े डेटासेट्स और इंटरनेट पर मौजूद रिलेटेड डेटा व जानकारियों को स्कैन करने व ढूंढने के अलावा, AI कि मदद से स्वयं से भी उत्तर को कस्टमाइज व जनरेट कर सकती है।
व्यक्तिगत अनुभव – इस प्रक्रिया में AI और उपयोगकर्ता के बीच चैट आधारित वार्तालाप होता है। यहां यूजर प्राकृतिक भाषा (Natural Language) में अपने दोस्त के समान (Ganerative AI सर्च से) वार्तालाप कर जानकारियां ले सकता है। क्योंकि इसमें नेचुरल लैंग्वेज (NLP) समझने की क्षमता होती है।
AI क्रिएटिविटी – जनरेटिव AI सर्च, की बड़ी खास बात यह है, की यह आपके दिए प्रोम्पट (Prompt) के हिसाब से Text, इमेज, कोड और यहां तक की विडियोज भी जनरेट कर सकता है। जो बिल्कुल आपके जरूरत के हिसाब से होगा।
जनरेटिव AI सर्च और गूगल सर्च में अंतर
Generative AI सर्च और गूगल सर्च के बीच कई ऐसे अंतर हैं जो इन्हें भिन्न बनाते हैं। ये रहे कुछ प्रमुख अंतर –
विशेषताएं | पारंपरिक Google Search | Generative AI सर्च |
कार्यप्रणाली | गूगल सर्च दिए गए कीवर्ड के हिसाब से इंटरनेट पर इंडेक्स पेजेस को क्रमबद्ध कर दिखाता है। | जबकि जनरेटिव AI सर्च, दिए गए कीवर्ड का सीधा उत्तर जनरेट करके देता है। |
समय | इसमें आपको अलग अलग वेबसाइटों में घुस कर जानकारी ढूंढनी पड़ती है। | जबकि इसमें आपको डायरेक्ट उत्तर जनरेट कर दिया जाता है, जिससे समय की बचत होती है। |
व्यक्तिगत अनुभव | इसमें फिक्स्ड जानकारी के साथ लिमिट। | जबकि इसमें आप चैट के माध्यम से दोस्त के जैसे भी वार्तालाप कर सकते हैं। |
यूजर इंटेंट | यह केवल कीवर्ड रिलेटेड ही कंटेंट दिखाता है। | यह यूजर के इरादे और आवश्यकता को समझकर सीधे कस्टमाइज्ड उत्तर जनरेट करती है। |
सटीकता | इसमें आप कई स्रोतों से विस्तृत जानकारी ले सकते हो। | लेकिन इसमें कई बार जानकारी गलत होने की संभावना होती है। |
जनरेटिव AI सर्च के नुकसान
इसमें कोई शक नहीं है कि जनरेटिव AI सर्च एक पावरफुल टूल है, लेकिन इसके होने वाले नुकसान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ये रहे कुछ प्रमुख नुकसान –
गलत जानकारी – जानकारी के लिए बता दे कि AI कई बार डेटा फैक्ट्स को गलत तरीके से भी इस्तेमात करता है। इसे “हेल्युसिनेशन” कहते है। और इसका एक मुख्य कारण यह हो सकता है कि – कई बार AI अपने ट्रेनिंग डेटा से गलत पैटर्न सिख लेता है। दूसरी – यह कभी कभी बिना डेटा स्कैन किए या गलत डेटा का इस्तेमाल कर उत्तर जनरेट कर लेता है। जिससे जानकारियां गलत होने की संभावना होती है।
डेटा प्राइवेसी का खतरा – मार्केट में जितने भी AI टूल्स है, वे सभी अपने यूजर्स का डेटा को एक जगह स्टोर करते रहते हैं। ये सभी AI कंपनियों यूजर्स के सर्च हिस्ट्री, लोकेशन और पर्सनल डेटा को अपने सर्वर में एकत्रित करते रहते हैं। ऐसे में से डेटा के लीक हो जाने व डेटा का मिसयूज होने का खतरा यूजर्स के ऊपर हमेशा बना होता है।
पक्षपात ( Bias) जानकारियां – किसी भी कंपनी का जनरेटिव AI सर्च का आउटकम, उसे दिए गए ट्रेनिंग डेटा पर निर्भर करता हैं। अगर कंपनी ने उस AI मॉडल के ट्रेनिंग डेटा में पक्षपात (bias) डेटा के उपयोग किया होगा या केवल पुराना डेटा इस्तेमाल किया होगा। तो यह AI सर्च निष्पक्ष तरीके से उत्तर देने में असमर्थ होगा। और इससे मिलने वाला उत्तर भी गलत और पक्षपातपूर्ण ही होगा। और इस तरीके की चीजें ज्यादातर संवेदनशील (सेंसिटिव) विषयों, राजनीतिक मामलों और सामाजिक मुद्दों में हो सकते हैं।
जैसे – चीन द्वारा निर्मित Deepseek जनरेटिव AI सर्च मॉडल में चीनी सरकार के प्रति झुकाव देखा गया।
मानसिक प्रभाव – एक तरीके से देखे तो यह लोगों के काम को आसान बनाने का बढ़िया टूल हो सकता है। लेकिन वहीं AI पर बहुत ज्यादा डिपेंडेंसी ठीक इसके विपरीत प्रभाव डाल सकता है। लोग खुद की क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिव स्किल्स और सोचने की क्षमता भी खो सकते है। जैसे – स्टूडेंट्स, कंटेंट राइटर्स का AI पर बहुत ज्यादा डिपेंडेंसी।
पारदर्शिता का अभाव – चूंकि जनरेटिव AI सर्च आपको किसी भी प्रश्न का सीधा और सटीक उत्तर देती है। लेकिन कई बार आपको डेटा सोर्स नहीं दिखाया जाता है। या किसी भी गलत वेबसाइट से जानकारी कलेक्ट कर लिया जाता है। कई बार यह बिना डेटा स्कैन किए खुद से जानकारी प्रदान करती है। अतः सोर्स में पारदर्शिता नहीं होने की वजह से इंफॉर्मेशन सही है या नही पता नहीं चल पाता है।
भविष्य में क्या होगा, क्या यह गूगल सर्च को रिप्लेस कर देगा?

आज के समय में जनरेटिव AI सर्च मॉडल लगातार विकसित हो रहे है। और वही गूगल जैसे पारंपरिक सर्च इंजन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में सवाल आता है कि क्या जनरेटिव AI सर्च (जैसे – Chatgpt, Bard, Microsoft Calipot) पारंपरिक गूगल सर्च इंजन को रिप्लेस कर देंगे?
तो इसका उत्तर सीधे हां या नहीं में नहीं दिया का सकता है। दोनों ही सर्च मॉडल के अपने अपने जगह व फायदे हैं। आज भी जनरेरिटिव AI सर्च कई बार गलत जानकारी व पक्षपातपूर्ण जानकारी प्रदान करती है, सोर्स नहीं दिखाती है। जिससे इस पर पूरी तरीके से भरोसा करना बहुत मुश्किल है। वही दूसरी तरफ पारंपरिक गूगल सर्च दशकों से लोगों का भरोसेमंद और जनरेटिव AI की तुलना में ज्यादा पारदर्शी स्रोत रहा है। क्योंकि यह हमें (अलग अलग वेबसाइटों से) सीधे सोर्स को दिखाती है।
आपका यह जानना जरूरी है कि जनरेटिव AI सर्च और पारंपरिक गूगल सर्च एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी (Competitors) नहीं है। बल्कि एक दूसरे के पूरक (सहयोगी) हैं। ये दोनों ही मॉडल्स जानकारियों को और बेहतर तरीके से देने में मददगार है।भविष्य में हमें इन दोनों ही टेक्नोलॉजिस का हाइब्रिड मॉडल (जेरेटिव AI सर्च+पारंपरिक गूगल सर्च) देखने को मिलेगा। इसीलिए गूगल ने भी अपने सर्च इंजन में AI Overviews का फीचर लॉन्च कर दिया। जिसमें सर्च करने पर पहले AI, जानकारी को सटीक तरीके से देता है और फिर उसके नीचे वेबसाइटों के लिंक्स को डिस्प्ले करता है।
निष्कर्ष
भविष्य में पारंपरिक गूगल सर्च मॉडल अपनी स्पीड, विश्वनीयता और Generative AI सर्च अपनी क्रिएटिव और कन्वर्सेशनल टोन में असिस्टेंट की तरह पूछे गए सवालों का जवाब देने में मदद करेंगी। यह पारंपरिक गूगल सर्च को पूरी तरह रिप्लेस नहीं कर सकती। बल्कि भविष्य में दोनों मिलकर काम करेंगी। जहां दोनों के अपने अपने जगह व फायदे होंगे।
तो आज के इस आर्टिकल में हमने जनरेटिव AI सर्च क्या है यह कैसे काम करता है? जनरेटिव AI सर्च, पारंपरिक गूगल सर्च से कैसे अलग है? भविष्य में क्या होगा क्या यह गूगल सर्च को रिप्लेस कर देगा? इन सभी को विस्तार से बताया है। अब आप इसमें क्या सोचते हैं, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। और इसी तरह की जानकारियों के लिए Khabari Zilla को सब्सक्राइब और नोटिफिकेशन Allow जरूर कर ले।